फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हैट्रिक ने समां बांधा, पुर्तगाल और स्पेन का रोमांचक मैच 3-3 से हुआ ड्रॉ

Sat, 16 Jun 2018 01:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोनाल्डो
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का चौथा हाई वोल्टेज मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ। पुर्तगाल की तरफ से क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हैट्रिक गोल दागा। खेल के शुरुआत में ही पुर्तगाल को चौथे मिनट पर एक पेनल्टी मिला, जिस पर पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार गोल दागकर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके अलावा रोनाल्डो ने 44वें और 88वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल किया। बता दें कि स्पेन की टीम 88वें मिनट तक 3- 2 से आगे थी लेकिन गेरार्ड पीके की गलती से पुर्तगाल को फ्री किक मिली जिसे रोनाल्डो ने गोल में बदलकर हाई वोल्टेज मैच को ड्रॉ कराया।

विज्ञापन


वहीं, स्पेन की तरफ से पहला गोल डिएगो कोस्टा ने 24वें मिनट में दागा। कोस्टा के बेहतरीन गोल से स्पेन 1-1 की बराबरी की। इसके अलावा स्पेन की तरफ से एक बार फिर कोस्टा ने अपना दूसरा गोल 55वें मिनट दागा। इसके साथ ही स्पेन इस खेल में 2-2 की बराबरी की। इसके बाद स्पेन की तरफ से 58वें मिनट में नाचो ने शानदार गोल किया। नाचो ने देश के लिए यह पहला गोल दागा और उसके इस गोल ने पुर्तगाल पर 3-2 की बढ़त बना दी।

इसके बाद पुर्तगाल को बराबरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन एक बार फिर पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने अपना जादू बिखेरते हुए खेल के आखिरी समय 88वें मिनट में गोल दागकर स्कोर को 3-3 से बराबरी किया। इसके साथ ही वह इस मैच में हैट्रिक गोल जमाने में सफल रहे। बता दें कि रोनाल्डो ने अपने करियर की 51वीं हैट्रिक जमाई और उल्लेखनीय है कि विश्व कप के इतिहास की भी यह 51वीं हैट्रिक है। इसके साथ ही वह इस मुकाबले में गोल स्कोरिंग मशीन बनाने का परिचय दिया और पुर्तगाल और स्पेन का यह हाई वोल्टेज मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली स्लाइड में पढ़िए लाइव कमेंट्री

पुर्तगाल बनाम स्पेन
लाइव कमेंट्री

पुर्तगाल और स्पेन का यह हाई वोल्टेल मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ

 



90+1 मिनटः पुर्तगाल एक बार फिर आक्रमण करने की कोशिश की। एक कॉर्नर से दूसरे कॉर्नर में गेंद को दागने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।

मजेदार फैक्टः रोनाल्डो ने अपने करियर की 51वीं हैट्रिक जमाई और उल्लेखनीय है कि विश्व कप के इतिहास की भी यह 51वीं हैट्रिक है। गोल स्कोरिंग मशीन बने रोनाल्डो।

मजेदार फैक्ट- स्पेन ने पूरे क्वालिफाइंग दौर में सिर्फ तीन गोल झेले थे जबकि पुर्तगाल ने चार गोल खाए थे। मगर पहले ही मैच में कुल 6 गोल हुए।

पुर्तगाल ने की स्पेन के स्कोर की 3-3 से बराबरी

88 मिनटः ...और ये रोनाल्डो ने दागा अपना हैट्रिक गोल।
 



84 मिनटः पुर्तगाल फिलहाल काफी मशक्कत करना पड़ रहा गेंद को हासिल करने का। उधर स्पेन उसे मौका नहीं दे रही है।

81 मिनटः स्पेन के अंडर कंट्रोल में है अभी तक का मैच। पुर्तगाल को मौका तलाशना होगा स्पेन के गोल की बराबरी करने का।

80 मिनटः पुर्तगाल के पास अंतिम मौका है स्पेन के बराबरी करने का। पुर्तगाल ने गुएडेज की जगह सिल्वा को शामिल किया है।

77 मिनटः स्पेन ने खेल में दूसरा बदलाव किया है। स्टार खिलाड़ी फिलहाल मैदान से बाहर हो गए हैं। इनके बदले इयागो एसपास को शामिल किया है।

71 मिनटः डिएगो कोस्टा के पास हैट्रिक करने का मौका था लेकिन उन्होंने मौका को गंवा दिया। उन्होंने पहली बार शॉट को मिस किया।

70 मिनटः पुर्तगाल के बाद स्पेन ने भी अपनी टीमों में एक बदलाव किया। यह उसका अभी तक के खेल में पहला बदलाव है। इनिएस्टा की जगह थियागो अलकैनट्रा को शामिल किया है।

69 मिनटः पुर्तगाल ने एक और अपनी टीमों में बदलाव किया। सिल्वा की जगह रिचार्डो क्वारेसमा को शामिल किया है।

68 मिनटः पुर्तगाल ने  खेल में अबी तक पहला बदलाव किया है। बरुनो फर्नांडीस की जगह जोओ मारियो को शामिल किया है। 

68 मिनटः पुर्तगाल ने  खेल में अबी तक पहला बदलाव किया है। बरुनो फर्नांडीस की जगह जोओ मारियो को शामिल किया है। 

58 मिनटः नाचो ने दागा देश के लिए पहला गोल और स्पेन स्पेन की पुर्तगाल पर 3-2 की बढ़त
 


स्पेन और पुर्तगाल की 2-2 की बराबरी

55 मिनटः डिएगो कोस्टा ने दागा गोल और स्पेन ने की 2-2 की बराबरी।


48 मिनटः पुर्तगाल के बराबरी करने का स्पेन का प्रयास जारी।

स्पेन एक बार फिर पहले हाफ की तरफ पुर्तगाल के गोल की बराबरी करना चाहेगी। पहले हाफ में पुर्तगाल के नाम रहा। पुर्तगाल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2 शानदार गोल के दम पर स्पेन पर 2-1 की बढ़त बनाई। 

46 मिनटः हाफ टाइम के बाद दूसरे हाफ का खेल शुरु।

दूसरे हाफ का खेल शुरू

हाफ टाम समाप्त

हाफ टाइम
 


 


पुर्तगाल को मिली 2-1 की बढ़त

44 मिनटः ...और ये गोल। एक बार फिर रोनाल्डो का जादू दिखा। रोनाल्डो ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
 


40 मिनटः लगभग 40 मिनट का खेल खत्म हो चुका है लेकिन पुर्तगाल स्पेन पर दवाब नहीं बना पा रही है।

38 मिनटः स्पेन को कॉर्नर मिला। मैच में ये उसका तीसरा कॉर्नर है। इसके मुकाबले पुर्तगाल को केवल एक ही कॉर्नर मिल सका है। 

37 मिनटः पुर्तगाल इस वक्त काफी दवाब महसूस कर रही है। 

34 मिनटः इनिएस्टा ने कोस्टा के साथ स्पेन को 2-1 से बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन अचानक से अल्बा ने बॉल को कट कर दिया।

स्पेन ने की 1-1 की बराबरी

24 मिनटः डिएगो कोस्टा ने में बेहतरीन गोल दागकर स्पेन को 1-1 सी बराबरी दिलाई।  

18 मिनटः स्पेन के खिलाड़ी सर्जियो बसक्वेट्स को पीला कार्ड दिखाया गया।

10 मिनटः स्पेन को गोल करने का मौका था लेकिन उसने गंवा दिया। 

रोनाल्डो के गोल से पुर्तगाल 1-0 से आगे

4 मिनटः पुर्तगाल के चौथे मिनट पर एक पेन्लटी मिला, जिस पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार गोल दागकर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

टीमें इस प्रकार हैंः

पुर्तगालः पैट्रिसियो, सोरेस, पेपे, फोंटे, ग्वेरेरो, सिल्वा, कार्वाल्हो मौतिन्हों, फर्नांडीस, गुएडेज और रोनाल्डो।

स्पेनः डी गिया, नाचो, पिक, रामोस, अल्बा, बसक्वेट्स कोके, सिल्वा, इस्को, इनिएस्टा, कोस्टा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें