फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRNvMAR: अपने टीम का 'विलेन' बने बोहादोज, ईरान ने मोरक्को को दी 1-0 से मात

Sat, 16 Jun 2018 03:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजीज बोहादोज
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2018 के तीसरे मैच में शुक्रवार को ईरान ने बोहादोज के आत्मघाती गोल की बदौलत मोरक्को को 1-0 से हरा दिया। मैच के 90 मिनट का खेल समाप्त हो चुका था लेकिन बाकी के बचे एक्स्ट्रा टाइम (90+5) मिनटों में मोरक्को के अजीज बोहादोज ने गलती कर डाली, जिसका फायदा ईरान को मिल गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बोहादोज, गोल के पास ईरानी स्ट्राइकर का शॉट बचाने के लिए दौड़े थे लेकिन उनका हेडर अपने गोल के भीतर ही चला गया। हालांकि पहले हाफ की यदि बात करें तो मोरक्को का प्रदर्शन अच्छा रहा और ईरान को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया। 

पहला हाफ खत्म होने में जब कुछ मिनट ही शेष थे तो ईरान ने अपना खेल कुछ आक्रामक किया और 42वें मिनट में अजमौन के पास टीम का खाता खोलने का मौका था, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर ने असफल कर दिया। इसके बाद 95वें मिनट में ईरान को फ्री-किक मिली थी, जिस पर ईरानी प्लेयर एहसान हाजी सैफी ने फ्री किक ली। हाजी ने मोरक्को के गोल पोस्ट की ओर यह किक मारी और इस पर बोहादोज फुटबॉल की ओर अपना सिर लेकर झपटे। 
विज्ञापन


बोहादोज इस किक पर हेडर करने में तो सफल हो गए लेकिन यह हेडर सीधे उनकी टीम के गोल पोस्ट में जा गिरा। जिसके बाद ईरान को 1-0 की बढ़त मिल गई और खेल के बाकी 2 मिनट भी उसने संभल कर बिता दिए। मैच रेफरी ने मैच खत्म होने की घोषणा कर दी और वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में ईरान को 1-0 से जीत मिल गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें