स्कोर- ब्राजील 2 मैक्सिको 0
फुलटाइम स्कोर- ब्राजील 2ः मैक्सिको 0
88 मिनटः ...और ये गोल। ब्राजील के स्थानापन्न खिलाड़ी रोबर्टो फरमीनो ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
85 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में केवल 5 मिनट का समय बचा है।
-मैक्सिको लगातार सातवीं बार विश्व कप के नॉकआउट चरण से बाहर (1994, 1998,2002, 2006, 2010, 2014 और 2018) हुआ। वहीं, 16वीं बार फीफा विश्व में अपनी जगह बनाई।
-विश्व कप में मैक्सिको कभी भी ब्राजील को हरा नहीं पाई है।
- नेमार ने विश्व कप में सबसे कम शॉट मारते हुए 6 गोल दागे। लियोनेल मेसी ने इसके लिए 67 शॉट जमाए, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 74 शॉट्स में 6 गोल दागन में सफल रहे थे।
60 मिनटः पॉलिन्हों को येलो कार्ड दिखाया गया।
-विलियन ने पेनल्टी एरिया में ड्राइव किया और गोल के सामने मौजदू अपनी टीम के खिलाड़ियों को पास किया और उस क्यू में नेमार दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने स्लाइड लगाकर गेंद को सीधे गोलपोस्ट में भेद दिया।
51 मिनटः ...और ये गोल। नेमार ने 51वें मिनट में शानदार गोल कर ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई।
48 मिनटः नेमार ने कॉर्नर जीता, लेकिन मौके को भुना नहीं पाए।
46 मिनटः दूसरे हाफ का खेल शुरू। मैक्सिको ने अपने टीम में बदलाव किया है।
स्कोर- ब्राजील 0ः मैक्सिको 0
पहले हाफ का स्टैट्स
पोजेशन- दोनों टीमों को बराबर पोजेशन मिले।
गोल एटैम्प्ट्स
ब्राजील- ऑफ टारगेट 2 ऑन टारगेट्स 2
मैक्सिको- ऑफ टारगेट 6 ऑन टारगेट्स 3
कॉर्नर
ब्राजील 3, मैक्सिको 3
फाउल
ब्राजील 4, मैक्सिको 9
येलो कार्ड
दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाया गया।
ब्राजील- फिलिप लुइस
मैक्सिको-अल्वारेज
-पहला हाफ का खेल खत्म हो चुका है और दोनों ही टीम बढ़त हासिल करने में नाकाम रही। इस मुकाबले में दोनों टीमों को कई मौके मिले थे, लेकिन मौके का फायदा उठा नहीं पाए। अब यह देखना होगा कि दूसरे हाफ में कौन सी टीम पहले बढ़त बना पाती है।
45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म।
43 मिनटः पहले हाप का खएल खत्म होने के कगार पर है लेकिन अभी तक कोई गोल नहीं।
42 मिनटः ब्राजील के खिलाड़ी फिलिप लुइस को येलो कार्ड दिखाया गया। मैक्सिको को मिली फ्री किक लेकिन कोई फायदा नहीं।
41 मिनटः ब्राजील को मिला कॉर्नर लेकिन कोई सफलता नहीं।
39 मिनटः पहला येलो कार्ड। नेमार को फाउल कराने के लिए मैक्सिको के खिलाड़ी अल्वारेज को येलो कार्ड दिखाया गया। ब्राजील को फ्री किक मिली। नेमार ने शॉट लगाया लेकिन बॉल गोलपोस्ट के बगल से निकलकर बाहर निगल गई।
35 मिनटः अभी तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों को बराबर के पोजेशन मिले हैं, लेकिन पहले 20 मिनट तक मैक्सिको ब्राजील पर काफी हावी रही, फिर अगले 10 मिनट में ब्राजील ने मौके बनानने शुरू किए लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
34 मिनटः ब्राजील को कॉर्नर मिला लेकिन कोई सफलता नहीं।
30 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 15 मिनट का समय बचा है। पहले 25 मिनट तक मैक्सिको, ब्राजील पर हावी रही उसके बाद ब्राजील में मौके बनाना शुरू किया। अभी तक दोनों टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई है।
29 मिनटः मैक्सिको के खिलाड़ी कार्लोस बेला के पाले में गेंद थी, उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में दागने की कोशिश की लेकिन गेंद बाहर चली गई।
25 मिनटः नेमार को पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन नाकामयाब रहे।
-- 12 जून 2016 को कोपा कप अमेरिका में पेरू से हारने के बाद से अभी तक ब्राजील ने लगातार 15 मुकाबले जीते है।
21 मिनटः मैक्सिको लगातार ब्राजील पर दबाव बना रही है। यहा मैक्सिको के पास गोल करने का सुनहरा मौका था, लेकिन वह इस मौके को भुनाने में सफल नहीं हो सके।
16 मिनटः ब्राजील को मिला पहला कॉर्नर लेकिन मौका को भुनाने में नाकाम रहे।
14 मिनटः मैक्सिको इस मुकाबले में अब पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील पर हावी नजर आ रही है। वह लगातार आक्रमण करने की कोशिश कर रही है लेकिन ब्राजील के पास वो रिदम नहीं दिख रही है।
12 मिनटः मैक्सिको को फिर कॉर्नर मिला लेकिन कोई सफलता नहीं।
10 मिनटः दोनों टीमें शानदार आक्रमण कर रही है। यहां मैक्सिको ने शानदार मौका बनाने की कोशिश की, लेकिन ब्राजील के खिलाड़ी ने उसे नाकाम कर दिया।
7 मिनटः नेमार ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन मौके को भुना नहीं पाए।
2 मिनटः मैक्सिको को कॉर्नर मिला, लेकिन ब्राजील के खिलाड़ी ने इसे नाकाम कर दिया।
1 मिनटः किक हो चुका है और मुकाबला शुरू।
- राष्ट्रगान शुरू हो चुका है।
- दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी है।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
टीमें इस प्रकार हैंः-
ब्राजीलः एलिसन, फगनेर, थियागो सिल्वा, मिरांडा, फिलिप लुइस, पॉलिन्हो, कैसीमेरो, विलियन, कोटिन्हों, नेमार, गेब्रियल जेसस।
मेक्सिको: ओचोआ, अल्वारेज, अयला, साल्सेडो, गैलार्डो, हेरेरा, मार्केज, गार्डडो, वेला, हर्नान्डेज, लोजानो।