फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से हराया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

Sun, 27 Nov 2022 07:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

मैक्सिको के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना के लिए मेसी और एंजो फर्नाडीज ने गोल किए। इस मैच में गोल करने के साथ ही मेसी ने दिग्गज माराडोना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके अलावा उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 
 
विज्ञापन
गोल का जश्न मनाते अर्जेटीना के खिलाड़ी - फोटो : फीफा विश्व कप ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2022 में अर्जेंटीना की टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ इस टीम को 2-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद विश्व कप में बने रहने के लिए अर्जेंटीना को हर हाल में अपना दूसरा मैच जीतना था और इस बार मेसी ने टीम को आगे ले जाने का जिम्मा उठाया। उन्होंने मैच के 64वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद एंजो फर्नाडीज ने भी गोल कर अर्जेंटीना की जीत तय कर दी। अंत में अर्जेंटीना ने मेक्सिको को 2-0 के अंतर से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। 
विज्ञापन


अर्जेंटीना के लिए यह बहुत यादगार प्रदर्शन नहीं था, लेकिन इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच जीतना अहम था। दबाव भरे हालात में जीत के साथ मेसी की टीम खिताब की रेस में बनी हुई है।

अर्जेंटीना और मैक्सिको के बीच मैच में पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। इसके बाद फिर से उलटफेर की संभावना दिख रही थी, लकिन इस मैच के 64वें मिनट में मेसी ने एजिल डी मारिया के शानदार पास को स्कूप कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मेसी ने युवा खिलाड़ी एंजो फर्नांडीज को सही समय पर पास किया और युवा फर्नांडीज यह मौका नहीं चुके। मैच के 87वें मिनट में गोल कर उन्होंने अर्जेंटीना की बढ़त दो 2-0 कर दिया, जो कि निर्णायक साबित हुई।
विज्ञापन


इस मैच में जीत के साथ ही अर्जेंटीना की टीम ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर आ गई है। यह टीम पोलैंड से एक अंक पीछे है। अर्जेंटीना का आखिरी ग्रुप मैच पोलैंड के साथ ही है और इसे जीतकर मेसी की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, मैक्सिको को अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए सऊदी अरब को हराना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें