भारत की मेजबानी में 6 से 28 अक्बटूर तक 6 शहरों में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए पूरे देश में उत्साह है। आइये आपको उन दिग्गजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेलकर अपनी पहचान बनाई और आगे चलकर विश्व के महान फुटबॉलर्स की लिस्ट में शुमार हुए।
नेमार
ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने 2009 में अंडर-17 वर्ल्ड कप खेला था। जून 2013 में 21 साल की उम्र में बार्सिलोना के साथ करार किया। 18 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय करियर शुरु किया। 2010 में ब्राजील के लिए 77 मैचों में 52 गोल किए। आज नेमार विश्व के दिग्गज फुटबॉलर की श्रेणी में शामिल हैं। नेमार अब बार्सिलोना छोड़कर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब के लिए खेल रहे हैं।
विज्ञापन
रोनाल्डिन्हो
2 of 5
रोनाल्डिन्हो
- फोटो : espn
ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो ने 1997 में अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेला था। रोनाल्डिन्हो ने 2002 में ब्राजील वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा रोल निभाया था और वो मैच भी जाता था। रोनाल्डिन्हो दो बार फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर (2004, 2005) अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। रोनाल्डिन्हो को फुटबॉल का जादूगर भी कहा जाता है क्योंकि वो अलग-अलग तरह से गेंद को टैकल करने में दक्ष थे।
विज्ञापन
जेम्स रॉड्रिग्ज
3 of 5
जेम्स रॉड्रिग्ज
- फोटो : espn
कोलंबिया की तरफ से खेलने वाले रॉड्रिग्ज ने 2007 में अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेला था। रॉड्रिग्ज 2014 में हुए ब्राजील वर्ल्ड कप के दौरान बढ़िया प्रदर्शन किया था। इनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।
इकर कासिलास
4 of 5
इकर कासिलास
- फोटो : espn
अंडर-17 विश्वकप में खेलने वाले खिलाडिय़ों में सिर्फ इकर कासिलास (स्पेन) ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी कप्तानी में टीम ने विश्व खिताब (2010) जीता था। इकर कासिलास स्पेन के गोलकीपर हैं। कासिलास ने 5 ला लीगा टाइटल और 3 चैम्पियंस लीग के खिताब भी जीते हैं।
स्टार मिडफील्डर जैवी हर्नांडेज ने 1997 में खेले गए अंडर-17 वर्ल्ड कप में स्पेन का प्रतिनिधित्व किया था। जैवी के नाम भी कई सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं ,जिनमें 8 ला लीगा टाइटल, 4 चैम्पियंस लीग, 2 यूरोपियन चैम्पियनशिप और फीफा वर्ल्ड कप शामिल हैं।