फुटबॉल के इतिहास में पहली बार भारत फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए सारी टीम लगभग पहुच चुकी है और कुछ टीमों को आना बाकी है। सबसे पहले कोलंबिया टीम भारत पहुंची। उसके बाद तीन बार खिताब जीत चुकी ब्रजील की टीम भी मुंबई और जर्मनी की टीम गोवा पहुंच गई है।
विज्ञापन
2 of 5
फीफा अंडर 17
- फोटो : The hindu
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में 6 से 28 अक्तूबर तक होगा। साथ ही यह वर्ल्ड कप देश के 6 शहरों में खेला जाएगा, जिसमें गुवाहाटी, दिल्ली, गोवा,कोच्चि, कोलकाता और मुम्बई शामिल हैं। भारत का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को अमेरिका के साथ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
3 of 5
फीफा अंडर 17
- फोटो : twitter
इस वर्ल्ड कप में 6 कन्फेडरेशन देशों (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ओसानिया, साउथ अमेरिका और कैरिबियन देश) के कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी।
4 of 5
फीफा अंडर 17
- फोटो : The hindu
ये टीमें (भारत, नाइजर और न्यू कैलेडोनिया) हैं जो फीफा वर्ल्ड कप-17 में पहली बार हिस्सा लेंगी। सबसे ज्यादा बार इस वर्ल्ड कप को नाइजीरियाई टीम जीत चुकी है।
पहली बार साल 1991 में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला घाना और स्पेन के बीच हुआ था, जिसमें घाना ने जीत हासिल की थी। उस साल इस वर्ल्ड कप को इटली ने होस्ट किया था। हालांकि इससे पहले फीफा अंडर-16 के रुप में खेला जाता था। पहला अंडर-16 साल 1985 में खेला गया था, नाइजीरियाई टीम ने विजय प्राप्त की थी।