भारत में शुरू होने जा रहा फीफा अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप 2017 इतिहास रचने वाला है। भारत में पहली बार फीफा की कोई प्रतिस्पर्धा होने जा रही है। इसके साथ ही फीफा ने आज हिंदी भाषा में अपना नया ट्विटर अकाउंट लांच किया है।
इस ट्विटर अकाउंट का नाम @FIFAHindi है, जो फुटबॉल फैंस को देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा (हिंदी) में खेल की जानकारी देगा। यह ट्विटर अकाउंट फैंस को टूर्नामेंट से संबंधित रियल टाइम अपडेट्स देगा। इसके अलावा अकाउंट के माध्यम से फैंस को टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले 6 शहरों की रोचक जानकारियां भी मिलेंगी।
वक़्त आ गया है।
क्या आप तैयार हैं?
खेलो इंडिया, कर के दिखला दे गोल!#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/AbyHgQkhFz— FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 4, 2017
यही नहीं, टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 24 टीमों की मजेदार जानकारियां भी फैंस को इस ट्विटर अकाउंट पर जानने को मिलेगी। यह अकाउंट फैंस को महत्वपूर्ण जानकारी देगा। इसमें इवेंट के फोटो, मैच के अपडेट्स, पर्दे के पीछे के वीडियोज और बहुत ही अच्छे पल की जानकारी देखने को मिलेगी।
Today, we welcome a new Twitter handle to the family for the #FIFAU17WC! Say hello to @FIFAHindi!🇮🇳⚽️🏆
ℹ️➡️https://t.co/sXxFg8TXnM pic.twitter.com/xMWaorcWU6— #FIFAU17WC 🇮🇳⚽️🏆 (@FIFAcom) October 5, 2017
फीफा के चीफ कम्युनिकेशन्स ऑफिसर फेब्रिस जोऊहुड ने कहा, 'फीफा में हमारा लक्ष्य विश्वभर में फैंस के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का है। हम उन्हें वो प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना चाहते हैं, जहां फुटबॉल के प्रति वो अपने प्रेम को खुलकर जाहिर कर सके। हम इस नए चैनल को बनाकर काफी उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।'
ये भी पढ़ें: फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप से जुड़ी बातें, जो आपके लिए जानना है बेहद जरूरी
उन्होंने आगे कहा, 'हमें पता है कि भारतीय फैंस न सिर्फ अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए उत्साहित हैं बल्कि वो फीफा वर्ल्ड कप के भी बड़े समर्थक हैं। इसलिए हम अगले चार सप्ताहों में इस अकाउंट की सफलता का बारीकी से विश्लेषण करेंगे।'
एशिया पेसिफिक, ट्विटर, स्पोर्ट्स पार्टनरशिप्स के हेड,अनीश मदानी ने कहा, 'फुटबॉल का ट्विटर पर विशेष स्थान है, जहां लोग खेल से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हैं। फीफा अब भाषा की सीमा को तोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की तरफ आगे बढ़ रहा है।'