सोमवार को चीन में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान सट्टे में 3000 डॉलर की मोटी रकम हारने की वजह से लीन नाम के छात्र ने अपने ही कॉलेज की सातवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी।
चश्मदीद का कहना हैं उसने लीन को फून पर बात करते सुना था जिसमें यह कहे रहा था कि मुझे दो दिन का वक्त और दे दो मैं आपके पैसे लौटा दूंगा।
उसने यह भी बताया कि उसे मैने खड़ा देखा था लेकिन फिर वो एकदम से गायब हो गया।
लीन को पेनयूं के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं लीन के एक दोस्त का कहना है कि लीन सट्टे में 3200 डॉलर हार गया था जो उसने सूदखुरो से लेकर चुकाए थे लेकिन अभी तक यह पुष्टि नही होई है कि लीन ने कौन सी टीम पर पैसे लगाए थे।