फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार को अस्पताल पहुंचाने वाले को नहीं मिलेगी सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फीफा की गवर्निंग बॉडी ने कोलंबिया के खिलाड़ी जुआन केमिलो जुनिगा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में जुनिगा के घुटनों से ही ब्राजील के खिलाड़ी नेमार की रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा।

फीफा की अनुशासन समिति का कहना है कि वह इस तरह से कार्रवाई नहीं कर सकती है क्योंकि मैच में गलती पकड़ने वाले अधिकारियों ने ही जुनिगा के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में ब्राजील ने कोलंबिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में तो जगह बना ली, लेकिन इसी मैच में उनके स्टार खिलाड़ी नेमार बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें