वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी के अपने-अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल करने वाली कोलंबिया और आइवरी कोस्ट की टीमें आज आमने-सामने होंगी।
लेकिन दिलचस्प यह है कि दोनों टीमों पहली बार एक-दूसरे का फुटबॉल के मैदान पर सामना करेंगी।
ब्रासिलिया के नेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर न सिर्फ दर्शकों में बल्कि खुद दोनों टीमों के खिलाड़ियों में भी खासा रोमांच है।
कोलंबिया ने अपने पहले मैच में ग्रीस (यूनान) को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया था। वहीं आइवरी कोस्ट ने जापान को 2-1 से पीटा था।
कोलंबियाई टीम पांचवीं बार वर्ल्ड कप फाइनल्स में खेल रही है और एक बार अंतिम 16 में भी जगह बना चुकी है।
जबकि आइवरी कोस्ट तीसरी बार फाइनल्स खेल रही है, यह टीम कभी भी नॉकआउट दौर में नहीं पहुंच सकी। आइवरी कोस्ट आज का मैच जीतकर अपने देश के लिए इतिहास बनाना चाहेगा।
इस मैच में एक खास बात यह है कि एक तरफ जहां आइवरी कोस्ट के फॉरवर्ड 36 वर्षीय डिडिएर ड्रोग्बा होंगे तो दूसरी ओर कोलंबिया के डिफेंडर 38 साल के मारियो येप्स होंगे।