फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोएशिया ने कैमरून को 4-0 से पीटा

Thu, 19 Jun 2014 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप ए के मुकाबले में क्रोएशिया ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए कैमरून को 4-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ क्रोएशिया ने टूर्नामेंट में बने रहने के अपने अवसर को जिंदा रखा है। क्रोएशिया अपना पहला मैच ब्राज़ील से 1-3 से हार गई थी।
विज्ञापन


मारियो मांडजुकिक ने क्रोएशिया की ओर से दो शानदार गोल कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। क्रोएशिया के दो अन्य गोल इवान पेरिसिच और इविका ओलिच ने किए।

ब्राजील के मनाउस में हुए इस एकतरफा मुकाबले के बाद क्रोएशिया अभी भी वर्ल्डकप की रेस में बना हुआ है, जबकि कैमरून अब रेस से बाहर हो चुका है। कैमरून इस विश्व कप से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है।

क्रोएशिया और कैमरून, दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी थीं, यानि कि अपनी दावेदारी बरकरार रखने के लिए दोनों ही टीमों को हर हालत में जीत चाहिए थी।

लेकिन अंत में बाजी क्रोएशिया के हाथ आई, जिसने मैच में किसी भी पल कैमरून को हावी होने का मौका नहीं दिया। यह क्रोएशिया की किसी विश्व कप मैच में सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें