गत सेमीफाइनलिस्ट उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज का कोस्टारिका के खिलाफ शनिवार को फोर्टालेजा में वर्ल्ड कप के ग्रुप-डी मैच में खेलना तय नहीं है लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी इस दक्षिण अमेरिकी टीम का पलड़ा भारी है।
कोस्टारिका को इस ग्रुप की सबसे कमजोर टीम माना जा रहा है और उसके खिलाफ उरुग्वे की चुनौती हर लिहाज से भारी मानी जा रही है।
उरुग्वे की टीम में प्रतिभावान खिलाड़ियों की भरमार है। लुइस सुआरेज की अनुपस्थिति में एडिनसन कवानी और डिएगो फोरलान जैसे स्ट्राइकरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। हालांकि कोस्टारिका की टीम का डिफेंस बहुत मजबूत है।