जापान की टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी में शनिवार को जब आइवरी कोस्ट के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो उसका लक्ष्य तीन बार के अफ्रीकन प्लेयर ऑफ द ईयर मिडफील्डर याया टूरे की संभावित अनुपस्थिति का लाभ उठाते हुए पूरे अंक जुटाना होगा।
आइवरी कोस्ट के लिए जापान के खिलाफ मैच को अहम माना जा रहा है क्योंकि इस ग्रुप में कोलंबिया के जीतने की स्थिति में टीम को ग्रुप चरण में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आइवरी कोस्ट और जापान ने एक-दूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले हैं जिसमें जापान को दो बार जीत मिली है जबकि आइवरी कोस्ट ने केवल एक ही जीता है।