फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब और कहां खेले जाएंगे Fifa World Cup 2018, ड्रॉ का ऐलान

Sat, 02 Dec 2017 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप 2018 - फोटो : espn fc
विज्ञापन
रूस में साल 2018 में आयोजित होने वाले फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए ड्रॉ का एलान कर दिया गया है। इस ड्रॉ की शुरूआत राजधानी मॉस्को के स्टेट क्रेमलिन पैलेस में की गई। इस ड्रॉ में 32 टीमों को कुल आठ ग्रुप में बांटा गया। 
विज्ञापन


बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरुआत 14 जून को होस्ट कंट्री रूस और साउदी अरब के बीच मुकाबले के साथ होगी। जबकि फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। सभी मुकाबले 11 शहर के 12 स्टेडियमों में खेले जाएंगे जो कि यूरोपियन रूस के शहर होंगे। विश्व कप में कुल 64 मुकाबले खेले जाएंगे।

पढ़ें-- FIFA World Cup 2018ः 60 सालों में पहली बार चार बार का चैंपियन इटली क्वालीफाई नहीं कर पाया

ग्रुप ए - रूस, साउदी अरब, मिस्र, उरुग्वे को रखा गया।

ग्रुप बी - पुर्तगाल, स्पेन, मोरक्को और ईरान

ग्रुप सी- फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू और डेनमार्क 

ग्रुप डी - अर्जेंटीना, आइसलैंड, क्रोएशिया, नाइजीरिया 

ग्रुप ई - ब्राजील , स्विट्जरलैंड, कोस्टा रिका और सर्बिया

ग्रुप एफ - जर्मनी, मैक्सिको, स्वीडन, साउथ कोरिया

ग्रुप जी - बेल्जियम, पनामा, ट्यूनिशिया और इंग्लैंड 

ग्रुप एच - पोलैंड के साथ सेनेगल, कोलंबिया और जापान 

बता दें कि 2006 के बाद पहली बार यूरोप में फुटबॉल विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस वर्ल्ड कप में कई दिग्गज टीमें  बाहर हो गई है। चार बार की चैंपियन इटली वर्ल्ड कप में नहीं खेल रही है। इसके अलावा  चिली, अमेरिका, नीदरलैंड्स, ग्रीस जैसी बड़ी टीमें शामिल हैं, जो वर्ल्ड कप में क्वालीफाई नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें