फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा महिला विश्व कप 2023 में खेलेंगी 32 टीमें 

Thu, 01 Aug 2019 01:21 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फीफा
विज्ञापन

फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने महिला विश्व कप में भी 32 टीमों के खेलने को मंजूरी दे दी है। अब 2023 में होने वाले विश्व कप में 24 की जगह 32 टीमें खेलेंगी। हालांकि अभी तक इसके मेजबान की घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन


2015 में ही इसमें भाग लेने वाली टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 की गई थी। फीफा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि फीफा परिषद ने सर्वसम्मति से 2023 में होने वाले अगले विश्व कप में टीमों की संख्या 24 से बढ़ाकर 32 करने की सहमति दे दी है।

पुरुष वर्ग में 1998 से ही 32 टीमें खेलती आ रही हैं। अमेरिका ने सर्वाधिक चार बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। उसने पिछले महीने नीदरलैंड को मात देकर रिकॉर्ड चौथी बार विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें