यूरो कप 2024 कब शुरू होगा?
यूरो कप 2024 भारतीय समयानुसार 15 जून 2024 को देर रात साढ़े 12 बजे से शुरू होगा।
भारतीय समयानुसार यूरो कप 2024 के लिए मैच का समय क्या होगा?
पहले दौर के लिए कुछ दिन दो मैच और कुछ दिन तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे, दूसरा रात 9:30 बजे और तीसरा मैच देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा।
UEFA यूरो कप 2024 कहां खेला जाएगा?
UEFA यूरो कप 2024 जर्मनी में खेला जाएगा। इसके लिए नौ मैदानों को चुना गया है डॉर्टमंड, म्यूनिख, कोलोन, स्टटगार्ट, हैम्बर्ग, लीपजिग, फ्रैंकफर्ट, गेल्सेनकिर्चेन और डसेलडोर्फ हैं।
UEFA यूरो 2024 का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण कौन सा चैनल करेगा?
UEFA यूरो कप 2024 मैचों का लाइव कवरेज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है। टीवी पर इसी के चैनलों पर यूरो कप के मैचों का लाइव प्रसारण होगा।
फैंस भारत में UEFA यूरो 2024 को ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
UEFA यूरो कप 202 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLiv) एप पर उपलब्ध होगी।