फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो कप 2021: लगातार चौथी बार यूरोपीय चैंपियनशिप में भिड़ेंगे इटली और स्पेन

Sat, 03 Jul 2021 05:08 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरो कप 2021 फाइनल में जाने के लिए इटली और स्पेन की बीच टक्कर होगी। दोनों टीमों के  बीच सेमीफाइनल मैच 6 जुलाई को लंदन में खेेला जाएगा। यूरोपीय चैंपियनशिप में ये दोनों टीमें लगातार चौथी बार एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेलेंगी। 
विज्ञापन
यूरो 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक को पिछले 32 मैचों में कोई हरा नहीं सका है तो दूसरी 12 मैचों से अपराजेय है। एक ने पिछले मैच में दुनिया की नंबर एक टीम को आसानी से हराया तो दूसरी को जीत के लिये शूटआउट खेलना पड़ा। खिताब की प्रबल दावेदार इटली और स्पेन अब यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में खिताबी भिड़ंत में जगह बनाने के लिये आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन

 यूरोपीय चैंपियनशिप में लगातार चौथी बार दोनों का सामना होगा और इस बार दाव पर फाइनल में स्थान बनाना है। यह मैच मंगलवार को लंदन के वेम्बले स्टेडियम में खेला जाएगा। 

इटली ने शीर्ष रैंकिंग वाली बेल्जियम को म्युनिख में 2-1 से हराया जबकि स्पेन ने सेंट पीटर्सबर्ग में स्विटरजलैंड को पेनल्टी शूटआउट में मात दी। इतालवी टीम पिछले 32 मैचों से अपराजेय है जबकि स्पेन भी इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दमदार खेल दिखाया है और उसने लगातार 12 मैच जीते हैं। वहीं अगर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने की बात की जाए तो स्पेन ने सर्वाधिक 12 गोल दागे हैं जबकि इटली 11 गोल कर दूसरे स्थान पर काबिज है। 
विज्ञापन


दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2018 विश्व कप क्वालीफाइंग दौर में हुआ था । इटली एक मैच में हार और स्पेन के खिलाफ ड्रॉ के बाद इतिहास में दूसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका था। दोनों में से कोई टीम आखिरी बार 2012 में फाइनल में पहुंची थी जब स्पेन ने इटली को 4-0 से हराकर यूरो कप खिताब जीता था।

उस मैच में खेलने वाले खिलाड़ियों में स्पेन की टीम में मिडफील्डर सर्जियो बस्केट्स हैं जबकि इटली की टीम में डिफेंडर लियोनार्डो बोनुची और जियोर्जियो चियेलिनी मौजूद हैं। इटली ने स्पेन को यूरो 2016 के अंतिम 16 के मैच में हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से रोक दिया था। स्पेन ने इटली को यूरो 2008 क्वार्टर फाइनल में हराया था ।

स्पेन के कोच लुई एनरिक 1994 विश्व कप में देश के लिये खेले थे जब क्वार्टर फाइनल में इतालवी डिफेंडर माउरो तासोत्ती ने उनकी नाक तोड़ दी थी । इटली उस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा लेकिन ब्राजील से हार गया था। इतालवी कोच राबर्टो मंचिनी 1994 विश्व कप नहीं खेले थे। वह 2018 में कोच के रूप में ही राष्ट्रीय टीम के साथ लौटे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें