फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सितंबर से शुरू होगा इंग्लिश प्रीमियर लीग का अगला सीजन

Sat, 25 Jul 2020 07:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग का अगला सीजन 12 सितंबर से शुरू होगा और अगले साल 23 मई को समाप्त होगा। प्रीमियर लीग का यह सत्र रविवार को खत्म हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण मौजूदा सत्र पूर्व निर्धारित समय से दो महीने बाद खत्म हो रहा है।

विज्ञापन


लीग ने बताया कि अगले सत्र की तारीखों पर क्लबों के बीच वीडियो कांफ्रेंस कॉल के जरिए सहमति बनी। अगले सीजन से पहले तैयारियों के लिए टीमों को करीब सात सप्ताह का समय मिलेगा।

इसके बाद यूरोपियन चैंपियनशिप अगले साल 11 जून से 11 जुलाई तक खेली जाएगी। पहले यह टूर्नामेंट इस साल 12 जून से 12 जुलाई के बीच यूरोप के अलग-अलग 12 शहरों में खेली जाना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे एक साल के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें