वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अमेरिका ने अपना वर्चस्व बरकरार रखते हुए मेजबान फ्रांस को 2-1 से हराया। अमेरिका की तरफ से मेगन रिपैनो ने दोनों गोल किए और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में सफल रही। इसी के साथ अमेरिका लगातार 8 बार फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले टीम बन गई है।
अब मंगलवार को सेमीफाइनल में अमेरिका का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा।