फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला फुटबॉल विश्वकप: नीदरलैंड पहली बार क्वार्टर फाइनल में, अब इटली से होगा सामना

Thu, 27 Jun 2019 05:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीदरलैंड फीफा - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइके मार्टेंस के अंतिम क्षणों में पेनल्टी पर किए गए गोल के दम पर नीदरलैंड ने फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल में जापान को 2-1 से बाहर का रास्ता दिखाकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। मार्टेंस ने खेल के 17वें मिनट में गोल कर नीदरलैंड को बढ़त दिलाई। जापान को युई हासेगावा ने 43वें मिनट में 1-1 बराबरी दिला दी। मार्टेंस ने 90वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर नीदरलैंड को पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह दिला दी। नीदरलैंड की यह इस टूर्नामेंट के चार मैचों में चौथी जीत है।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब नीदरलैंड का सामना शनिवार को इटली से होगा। जापान का टूर्नामेंट से इतनी जल्दी बाहर होना निराशाजनक है। 2011 की चैंपियन टीम चार साल पहले कनाडा में उपविजेता रही थी। 
 

विज्ञापन

चीन की हार के साथ एशियाई अभियान खत्म

इटली ने चीन को 2-0 से बाहर का रास्ता दिखाया। चीन की हार के साथ ही टूर्नामेंट में एशियाई महाद्वीप का अभियान खत्म हो गया। इटली की ओर से वेलेंटीना गियासिंती (15वें मिनट) और ओरोरा गेली (49वें मिनट) ने गोल दागे। टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब क्वार्टर फाइनल में पहुंची आठ टीमों में से छह यूरोपियन हैं। एकमात्र गैर यूरोपीय टीम गत चैंपियन और खिताब का प्रबल दावेदार अमेरिका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें