फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durand Cup: जमशेदपुर को हराकर मोहन बागान डूरंड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, पेनल्टी शूटआउट में निकला नतीजा

Mon, 17 Aug 2026 09:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

मोहन बागान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शूटआउट में रोमांच चरम पर पहुंच गया और मुकाबला सडन डेथ तक चला गया जहां शुरुआती 16 पेनल्टी किक सफल रहीं।
विज्ञापन
डूरंड कप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन बागान सुपर जायंट ने सोमवार को 135वें डूरंड कप के बेहद रोमांचक क्वार्टर फाइनल में जमशेदपुर एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। साल्टलेक स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूटआउट का रोमांच सडन डेथ तक पहुंचा, जहां मोहन बागान ने बाजी मारी। 
विज्ञापन

पहले हाफ तक बराबरी पर रहा मुकाबला
मोहन बागान ने मैच की शानदार शुरुआत की। दूसरे मिनट में साहल अब्दुल समद ने जमशेदपुर की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाते हुए गेंद अपने कब्जे में ली और बॉक्स में घुसकर निचला शॉट लगाते हुए गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद जमशेदपुर ने धीरे-धीरे खेल पर पकड़ बनाई और लगातार हमले किए। 17वें मिनट में अमन सीके को बराबरी का अच्छा मौका मिला, लेकिन मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने शानदार बचाव किया। जमशेदपुर की ओर से कई प्रयासों के बाद पहले हाफ के अंतिम क्षणों में बराबरी का गोल आया। 

रशिथोई के दूर से लगाए शॉट को कैथ पूरी तरह रोक नहीं सके और देवेंद्र मुरगांवकर ने रिबाउंड पर गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर सका। साहल और लिस्टन कोलाको के पास मोहन बागान को निर्णायक बढ़त दिलाने के मौके आए, लेकिन वे चूक गए। निर्धारित समय के अंत तक स्कोर बराबर रहा और मुकाबला सीधे पेनल्टी शूटआउट में गया।
विज्ञापन

शूटआउट में कैथ का कमाल
पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों के शुरुआती प्रयास सफल रहे। जमशेदपुर के लॉमसांगजुआला की किक को विशाल कैथ ने रोक दिया। इसके बाद टेकचाम अभिषेक सिंह ने निर्णायक किक को गोल में बदलकर मोहन बागान को 9-8 से जीत दिला दी। सेमीफाइनल में मोहन बागान का सामना शिलांग लाजोंग और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। सेमीफाइनल 20 अगस्त को शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें