फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Retirement: रोनाल्डो ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- शायद फुटबॉल में यह मेरा आखिरी साल

Sun, 16 Aug 2026 09:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि 2026-27 सीजन फुटबॉल में उनका आखिरी साल हो सकता है। 41 वर्षीय रोनाल्डो 1000 करियर गोल के ऐतिहासिक आंकड़े से सिर्फ 24 गोल दूर हैं।
विज्ञापन
रोनाल्डो - फोटो : Fifa.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा संकेत दिया है। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा है कि 2026-27 का फुटबॉल सीजन शीर्ष स्तर पर उनका आखिरी सीजन हो सकता है। रोनाल्डो ने यह बात अपनी शादी से पहले दिए एक इंटरव्यू में कही। रोनाल्डो फिलहाल सऊदी प्रो लीग क्लब अल-नस्र के लिए खेल रहे हैं। वह अपने करियर में 1000 प्रोफेशनल गोल पूरे करने के ऐतिहासिक आंकड़े से भी महज 24 गोल दूर हैं। उनके नाम 976 गोल दर्ज हैं।
विज्ञापन

'फुटबॉल में शायद यह मेरा आखिरी साल'
  • रोनाल्डो ने वॉग को दिए इंटरव्यू में कहा, 'यह शायद फुटबॉल में मेरा आखिरी साल है और मैं एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं।'
  • उन्होंने अपने संन्यास के बाद की जिंदगी को लेकर भी बात की। रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने अपने भविष्य की योजना बना रखी है और फुटबॉल छोड़ने के बाद खुद को व्यस्त रखने के लिए उनके पास कई चीजें हैं।
  • उन्होंने कहा, 'मेरा भविष्य पूरी तरह से तय है। मेरे पास खुद को व्यस्त रखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। फुटबॉल छोड़ने के बाद एक बड़ा खालीपन पैदा हो सकता है, इसलिए उस समय को सिर्फ एक चीज से नहीं, बल्कि कई तरीकों से भरना होगा।'

परिवार और जिंदगी का आनंद लेने पर जोर
  • रोनाल्डो ने कहा कि फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद वह ज्यादा मौज-मस्ती करना, यात्रा करना और अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने खास तौर पर पैडल खेलने और देखने का जिक्र किया।
  • उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा मजा करना चाहता हूं, ज्यादा यात्रा करना चाहता हूं, पैडल देखना और खेलना चाहता हूं, जो मुझे बहुत पसंद है। साथ ही, जो मैंने और हमने हासिल किया है, उसका आनंद लेना जारी रखना चाहता हूं।'
  • रोनाल्डो ने अपने लंबे करियर के संघर्ष और त्याग को याद करते हुए कहा कि इस सफर को करीब 25 साल हो चुके हैं और इसमें काफी त्याग करना पड़ा है।
विज्ञापन

1000 गोल के करीब रोनाल्डो
रोनाल्डो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के बावजूद एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने की दौड़ में हैं। वह 1000 प्रोफेशनल गोल पूरे करने से सिर्फ 24 गोल दूर हैं। ऐसे में उनके प्रशंसकों की नजर इस ऐतिहासिक आंकड़े पर भी टिकी हुई है। रोनाल्डो ने अपने क्लब करियर के अलावा पुर्तगाल के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। वह हाल ही में फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करते नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें