दिल्ली एफसी और बंगलूरू एफसी के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले के ड्रॉ होने से ग्रुप सी की चारों टीमों के पास अगले दौर में जगह बनाने का मौका है। मैच के 27वें मिनट में शिव शक्ति के गोल से बंगलूरू ने खाता खोला। मैच के 58वें मिनट में विलिस के शानदार हेडर से टीम ने स्कोर बराबर किया।
दिल्ली एफसी और बंगलूरू एफसी ने शनिवार को यहां मोहन बागान मैदान पर 130वें डूरंड कप फुटबॉल में ग्रुप सी के रोमांचक मैच को 2-2 से ड्रॉ खेला। दिल्ली एफसी के लिए विलिस डीऑन प्लाजा (58वें, 62वें) ने दोनों गोल किए, जबकि बंगलूरू एफसी के लिए शिव शक्ति एन (27वें) और विद्यासागर सिंह (75वें) ने गोल दागे।
विज्ञापन
इस मुकाबले के ड्रॉ होने से ग्रुप सी की चारों टीमों के पास अगले दौर में जगह बनाने का मौका है। मैच के 27वें मिनट में शिव शक्ति के गोल से बंगलूरू ने खाता खोला। मैच के 58वें मिनट में विलिस के शानदार हेडर से टीम ने स्कोर बराबर किया।
त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रीय टीम के इस खिलाड़ी ने इसके चार मिनट में एक और गोल कर टीम को मैच में 2-1 से आगे कर दिया। दिल्ली की टीम बढ़त हासिल करने के बाद लय में थी लेकिन बंगलूरु के विद्यासागर ने हरमनप्रीत सिंह के शानदार पास को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। ड्रॉ मुकाबले से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।