फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की टीम ने गोवा एफसी को 2-0 से हराया

Thu, 16 Oct 2014 03:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल ) के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सह मालिक अभिषेक बच्चन की टीम चेन्नईयन एफसी ने विराट कोहली की टीम गोवा एफसी को एक के मुकाबले दो गोल से हरा दिया।
विज्ञापन


चेन्नईयन एफसी ने मध्यांतर से पहले ही गोवा की टीम पर बढ़त बना कर रखी थी।

आईलीग क्लब चर्चिल ब्रदर्स के फॉरवर्ड बलवंत सिंह ने 32वें मिनट में गोल दाग मेहमानों को बढ़त दिला दी। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले भारतीय गोल स्कोरर बने। यह बढ़त उस समय दोगुनी हो गई जब एलानो ब्लूमर ने 42वें मिनट में शानदार फ्रीकिक से गेंद को गोल जाल में पहुंचा दिया।

मध्यांतर से पहले गोवा की टीम जीरो के मुकाबले दो गोलों से पिछड़ रही थी, लेकिन वह मध्यांतर के बाद अच्छा खेल दिखते हुए एक गोल करने में कामयाब रही। गोवा के लिए सेंटर डिफेंडर ग्रेगोरी आर्नोलिन ने 65वें मिनट में काफी नजदीक से गोल दागा।
विज्ञापन

इसके बाद गोवा को एक बार फिर मुकाबले में बराबरी करने का मौका आया लेकिन चेन्नईयन एफसी ने गोल रोक मैच अपने नाम कर लिया। मैच से पहले धोनी की टीम को गोवा के सामने कमजोर समझा जा रहा था, लेकिन मैच शुरू होने के बाद नजारा कुछ और रहा।

चेन्नईयन एफसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन पास के बदौलत गोवा पर लगातार बढ़त बना कर रखा। हालांकि मध्यांतर के बाद गोवा की टीम ने जोरदार तरीके से कमबैक करने में सफल रही लेकिन जीत से महरूम रह गई।

चेन्नईयन कोच मार्को माटेराजी ने कहा कि लड़कों के प्रदर्शन से मैं खुश हूं। दूसरे हाफ में हमें चुनौती मिली लेकिन हमारे डिफेंडरों ने उम्दा प्रदर्शन कर घरेलू टीम को बराबरी का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें