दिल्ली डायनामोज ने अंतिम क्षणों में गोल की बदौलत इंडियन सुपर लीग में केरल ब्लास्टर्स को 1-1 से बराबरी पर रोक लिया। केरल की ओर से 48वें मिनट में सी के विनीत ने गोल किया था लेकिन आंद्रिजा कलुदेरोविच के 84वें मिनट में किए गोल से दिल्ली ने अंक बांट लिए।
मेहमान टीम ने शुरुआत में मैच पर अपना नियंत्रण रखा था लेकिन उसे गोल करने में सफलता नहीं मिल रही थी। बाएं छोर पर मिजोरम के खिलाड़ी लालियानजुआला पर काफीर मूव बना रहे थे।
केरल के संदेश झिंगान को उन्हें रोकने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। दूसरे हाफ में केरल का पलड़ा भारी हुआ और 48वें मिनट में दिल्ली के रक्षकों की चूक से विनीत ने कॉर्नर के समय मिली गेंद पर गोल कर दिया था।