फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: दिल्ली डायनामोज-एफसी गोवा के बीच मुकाबला ड्रॉ

Mon, 04 Feb 2019 10:09 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
delhi dynamos
विज्ञापन

दिल्ली डायनामोज और एफसी गोवा के बीच सोमवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सत्र के 14वें दौर का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन


अंक तालिका में स्थान के लिहाज से दोनों टीमों को इस ड्रा से कोई फायदा नहीं हुआ। गोवा की टीम ने जरूर दूसरे स्थान पर आने का मौका गंवा दिया। उसकी टीम 14 मैचों से 25 अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। वह दिल्ली को हराने की स्थिति में दूसरे स्थान पर पहुंच जाती।

दिल्ली की टीम 11 अंकों के साथ आठवें नंबर पर ही है। दिल्ली की टीम ने गोवा के खिलाफ अपना रिकार्ड बेहतर किया है। दोनों के बीच यह 12वां मैच था। तीन बार दिल्ली जीती है जबकि सात बार गोवा। दो मुकाबले बराबर रहे हैं। इस सत्र में गोवा ने नवम्बर में दिल्ली को अपने घरेलू मैदान पर 3-2 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें