फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo: सऊदी अरब या साउथ अफ्रीका? अल नस्र के लिए पहले इंटरव्यू में फिसली रोनाल्डो की जुबान, VIDEO

Wed, 04 Jan 2023 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोनाल्डो की जुबान फिसल गई और सऊदी अरब को उन्होंने साउथ अफ्रीका बता दिया। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। रोनाल्डो ने अल नस्र के किट अनावरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
किट अनावरण कार्यक्रम में रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नस्र क्लब जॉइन कर लिया है। मंगलवार को वह अपनी पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिग्स और बच्चों के साथ प्राइवेट फ्लाइट से सऊदी अरब पहुंचे। इसके बाद उन्होंने क्लब के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोनाल्डो की जुबान फिसल गई और सऊदी अरब को उन्होंने साउथ अफ्रीका बता दिया। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। रोनाल्डो ने अल नस्र के किट अनावरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo: अल नस्र से जुड़े रोनाल्डो, उन्हें देखने जुटी भारी भीड़, जानें क्यों चर्चाओं में है न्यूकासल

रोनाल्डो ने खुद को एक 'अनोखा खिलाड़ी' बताया और जोर देकर कहा कि उनका करियर खत्म नहीं हुआ है। मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और युवेंतस में शानदार प्रदर्शन के बाद अब 37 साल के रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ 200 मिलियन यूरो (211 मिलियन डॉलर) यानी 1751 करोड़ रुपये की डील साइन की है। रोनाल्डो की जुबान फिसली और उन्होंने कहा- मेरा करियर साउथ अफ्रीका आकर खत्म नहीं हुआ है। यहां आकर अच्छा लगा, मैंने वहां (यूरोप में) सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और मैं यहां कुछ रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं।

रोनाल्डो ने कहा- मैं यहां जीतने, खेलने, लुत्फ उठाने और इस देश की सफलता और देश की संस्कृति का हिस्सा बनने आया हूं। रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने यूरोप और अन्य जगहों से भारी भरकम प्रस्तावों को सउदी के इस क्लब में शामिल होने के लिए ठुकरा दिया। रोनाल्डो ने कहा- यूरोप में मेरा काम हो गया है। मुझे यूरोप में कई प्रस्ताव मिले, कई ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यहां तक कि पुर्तगाल में भी क्लब जॉइन करने के ऑफर आए, लेकिन मुझे यहां आना था।
विज्ञापन

पुर्तगाल के कप्तान और स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने नए क्लब अल नस्र को जॉइन कर लिया है। मगंलवार को अल नस्र ने मरसूल पार्ट स्टेडियम में उनके किट का अनावरण किया। इस दौरान रोनाल्डो अपने नए क्लब की जर्सी में स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें