फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Chef: रोनाल्डो को नए रसोइये की तलाश, 4.5 लाख रुपये होगी सैलरी, इसलिए आवेदन नहीं कर रहे लोग

Sat, 21 Jan 2023 12:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिना नए रसोइये की तलाश कर रहे हैं। ये दोनों अपने नए रसोइये को हर महीने 4.5 लाख रुपये देने को तैयार हैं, लेकिन इन्हें कोई रसोइया नहीं मिल रहा है। 
 
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप के बाद अपने पहले मैच में कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने दोस्ताना मैच में दो गोल किए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। हालांकि, रोनाल्डो अपने निजी जीवन में परेशानी झेल रहे हैं। अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके रोनाल्डो अपने पुर्तगाल में स्थायी रूप से रहने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई रसोइया नहीं मिला रहा है।
विज्ञापन


रोनाल्डो को रसोइया न मिलने की वजह उनकी मांग है। रोनाल्डो और जॉर्जिना अपने बच्चों के साथ पुर्तगाल में नए घर में रहने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्हें एक ऐसा शेफ चाहिए, जिसे पुर्तगाली खाने के साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय डिश बनानी भी आती हों। शूशी भी इनमें से एक है। रोनाल्डो की इसी मांग की वजह से कोई शेफ उन्हें नहीं मिल रहा है। क्योंकि ऐसे लोग बहुत कम हैं, जिन्हें पुर्तगाल के सभी तरह के व्यंजन के साथ विदेशी डिश बनानी भी आती हो। रोनाल्डो अपने शेफ को 4500 पाउंड (4.5 लाख रुपये) हर महीने देने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें कोई शेफ नहीं मिल रहा है।

पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता अपने शानदार करियर के अंतिम चरण का आनंद ले रहे हैं और पुर्तगाल के क्विंटा दा मारिन्हा में अपने परिवार के लिए एक हवेली बना रहे हैं। कहा जाता है कि 38 वर्षीय रोनाल्डो ने सितंबर 2021 में जमीन खरीदी थी और उनका सपनों का घर जून 2023 तक पूरा होने वाला है। इसकी कीमत 17 मिलियन पाउंड (170 करोड़ रुपये) के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन


रोनाल्डो पिछले महीने सऊदी अरब पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह 2.5 साल के अनुबंध पर सऊदी अरब के क्लब अल नस्र में शामिल हुए थे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज और उनके बच्चे भी थे। रोनाल्डो को स्थायी निवास की तलाश है और फिलहाल उनका परिवार रियाद के फोर सीजन्स होटल में एक सुइट में रह रहा है।

रोनाल्डो ने अल नस्र के साथ करार करने के बाद रोनाल्डो ने अपना पहला मैच रियाद 11 के लिए खेला। पीएसजी के खिलाफ इस दोस्ताना मैच में रोनाल्डो ने दो गोल किए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। हालांकि, उनकी टीम को 4-5 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पीएसजी के लिए लियोनल मेसी के अलावा किलियन एम्बाप्पे और नेमार जैसे सितारे भी खेल रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें