फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरी ए: रोनाल्डो ने बिखेरा अपना जादू, जुवेंटस को शर्मनाक हार से भी बचाया

Thu, 27 Dec 2018 07:16 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहे जुवेंटस को सिरी ए में अटलांटा के खिलाफ  बराबरी दिलाकर हार टाली। रोनाल्डो के गोल से गत चैंपियन जुवेंटस ने अटलांटा को 2-2 की बराबरी पर रोक कर अपना अजेय अभियान भी जारी रखा। 

विज्ञापन


स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे रोनाल्डो ने 78वें मिनट में यह गोल किया। जुवेंटस में शामिल होने के बाद से यह पहला मौका था जब उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा। इससे पहले बरात दजीमसीति के दूसरे ही मिनट में किए गए आत्मघाती गोल से जुवेंटस ने बढ़त बना ली थी। अटलांटा के लिए डुवन जपाटा (24वें व 56वें मिनट) ने दोनों गोल किए। 

लिवरपूल का अजेय अभियान जारी

लिवरपूल ने प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। जुर्गेन क्लोप की टीम ने बुधवार को एकतरफा मुकाबले में न्यूकैसल को 4-0 से पराजित कर सत्र की अपनी 16वीं जीत दर्ज की। पहले हाफ में एक गोल करने वाली लिवरपूल ने दूसरे हाफ में तीन गोल दागे। 
विज्ञापन


उसके लिए देजन लव्रेन (11वें मिनट), मोहम्मद सालाह (47वें मिनट), जेरदान शकीरी (79वें मिनट) और फेबिन्हो (85वें मिनट) ने यह गोल किए। इस जीत से लिवरपूल के 19 मैचों से 51 अंक हो गए हैं। उसने दूसरे स्थान पर चल रही टोटेनहम (45) पर छह अंकों की बढ़त बना ली है। 

टोटेनहम ने एक अन्य मैच में बार्नमाउथ को 5-0 से पराजित किया। टोटेनहम के लिए क्रिस्टिन एरिकसेन (16वें मिनट) सन हेयून मिन (23वें व 70वें मिनट), लुकास मौरा (35वें मिनट) और हैरी केन (61वें मिनट) ने गोल किए। अन्य मैचों में एवर्टन ने बर्नले एफसी को 5-1 से और लीस्टेर सिटी ने मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से मात दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें