ला-लिगा टूर्नामेंट के दौरान साल 2014 के बेस्ट फुटबॉलर बन चुके क्रिस्टियानो रोनाल्डो का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को ग्रेनाडा के खिलाफ एक मैच में रोनाल्डो के कमाल से स्टेडियन में मौजूद दर्शकों के होश उड़ा दिए।
दरअसल, रविवार को हुए मैच में रोनाल्डो के पांच गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने ग्रेनाडा को 9-1 से धूल चटाई।
इस मैच में रोनाल्डो ने महज 8 मिनट में 3 गोल दागकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की सांसे बढ़ा दी थी। मैच शुरू होने के आधे घंटे बाद रोनाल्डो ने यह कमाल किया।
रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रियल मैड्रिड को टूर्नामेंट में अंको में बड़ा फायदा मिला और टॉप में चल रही बार्सिलोना को धकेलकर रियल मैड्रिड सबसे ऊपर आ गई है।
हांलाकि 12 अप्रैल को बार्सिलोना के पास दोबारा टॉप पर आने का सुनहरा मौका है। रोनाल्डो की टीम रियल मैड्रिड का ला-लिगा टूर्नामेंट में यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। मैड्रिड टूर्नामेंट में पिछले चार मैचों में सिर्फ यही मैच जीत सकी है।