फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान: रोनाल्डो ने हटाई कोल्ड ड्रिंक की बोतल, कोका-कोला को लगा 30 हजार करोड़ का झटका 

Wed, 16 Jun 2021 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट

सार

कोका-कोला का बाजार वैल्यू 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गई, जिसमें उसे चार अरब डॉलर (लगभग 30 हजार करोड़) का झटका लगा।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपीय चैंपियनिशप में प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान अपने सामने से दो कोका-कोला की बोतलों को हटा दिया। इसके बाद इस दिग्गज कंपनी को चार अरब डॉलर (लगभग 30 हजार करोड़) का झटका लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरो 2020 के अधिकारिक प्रायोजकों में से एक कोका-कोला के शेयर की कीमत इसके तुरंत बाद 56.10 डॉलर से 55.22 डॉलर घट गई।

विज्ञापन


बाजार वैल्यू में आई गिरावट
कोका-कोला का बाजार वैल्यू 242 अरब डॉलर से घटकर 238 अरब डॉलर हो गई, जिसमें उसे चार अरब डॉलर का झटका लगा। बता दें कि कोका-कोला यूरो 2020 के आधिकारिक प्रायोजकों में से एक है। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कोका-कोला ने बयान में कहा, 'हर कोई अपने स्वाद और जरूरतों के हिसाब से अपनी ड्रिंक्स चुनने का हकदार है।' 
 



हल्का-फुल्का लेते हैं आहार 
पुर्तगाली सुपरस्टार ने एक बार बताया था कि पूरे दिन में छह बार हल्का-फुल्का खाते हैं जिसमें फल-सब्जियों के अलावा प्रोटीन युक्त खाना शामिल है जिसमें मछली और बिना तेल के पका चिकन शामिल है। उनका पसंदीदा व्यंजन 'बकालहू ए ब्रेस' है जिसमें फली, प्याज और हल्का कतरा हुआ आलू और अंडा शामिल है। नाश्ते में वह जूस लेते हैं और रात्रिभोज में कभी-कभार वाइन लेते हैं।   
विज्ञापन


4 घंटे की ट्रेनिंग, 8 घंटे की नींद 
वह हफ्ते में पांच दिन रोजाना तीन से चार घंटे कड़ा अभ्यास करते हैं। इसके अलावा अपने आपको शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए तमाम एक्सरसाइज करते हैं। मानसिक मजबूती के लिए उनका जोर आठ घंटे की नींद पर रहता है। उनकी गिनती दुनिया के सबसे फिट इंसानों में की जाती है।

फ्रांस के मिशेल प्लाटिनी से आगे निकले रोनाल्डो
बता दें कि हंगरी के खिलाफ मंगलवार के खेल में रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 3-0 की जीत में दो बार स्कोर किया। जिससे वह 11 गोल के साथ यूरोपीय चैंपियनशिप फाइनल में रिकॉर्ड गोल करने वाले के रूप में फ्रांस के मिशेल प्लाटिनी से आगे निकल गए। इस साल पुर्तगाल टीम को ग्रुप-F यानी ग्रुप ऑफ डेथ में रखा गया है। पुर्तगाल के साथ ग्रुप में जर्मनी, फ्रांस और हंगरी है। फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन है। वहीं, जर्मनी 3 बार की यूरो चैंपियन है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें