फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी और रोनाल्डो हुए मालामाल, पिछले एक दशक में कमाए 8000 करोड़

Fri, 03 Jan 2020 08:01 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-5329 करोड़ की कमाई के साथ शीर्ष पर रहे मुक्केबाज मेवेदर
-1837 करोड़ मेवेदर ने 2015 में पैक्वायो के खिलाफ एक मुकाबले से कमाए थे जोकि एक रिकॉर्ड था  
-4376 करोड़ के साथ रोनाल्डो दूसरे और 4130 करोड़ के साथ मेसी चौथे नंबर पर  

 
विज्ञापन
लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के दो धुरंधर फुटबॉलर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर तो कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं ही उसके बाहर भी इन दोनों में एक-दूसरे से आगे निकलने की रेस लगी रहती है। फिर चाहे वह फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार की रेस हो या सर्वाधिक कमाई की।

विज्ञापन


पिछले एक दशक (2010 से 2019) में सर्वाधिक कमाई के मामले में भी इन दोनों में शह और मात का खेल चलता रहा जिसमें रोनाल्डो आगे रहे। हालांकि दोनों ने मिलकर दुनिया भर के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा। इन दोनों ने अपनी सैलरी के अलावा प्रचार और विज्ञापनों से मिलाकर करीब 7987 करोड़ रुपये (1 बिलियन यूरो से अधिक) कमाए।

पिछले दस वर्षों में सर्वाधिक कमाई में मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर 5329 करोड़ रुपये (667 मिलियन यूरो) सबसे आगे रहे। रोनाल्डो दूसरे 4376 करोड़ रुपये (547.8 मिलियन यूरो) तो एनबीए स्टार लेब्रोन जेम्स तीसरे 4137 करोड़ रुपये (517.8 मिलियन यूरो) और मेसी 4130 करोड़ रुपये(517 मिलियन यूरो)  चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इनके बाद टेनिस स्टार रोजर फेडरर, चोट के बाद शानदार वापसी करने वाले गोल्फर टाइगर वुड्स, गोल्फर फिल मिकेल्सन, फुटबॉलर नेमार, मुक्केबाज मैनी पैक्वायो और फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन का नंबर आता है। शीर्ष दस में कोई भी महिला खिलाड़ी शामिल नहीं है। सभी पुरुष हैं जिनमें तीन फुटबॉलर और दो गोल्फर हैं।

विज्ञापन

2010 से 2019 तक सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष दस खिलाड़ी  

खिलाड़ी   खेल कमाई (रुपये में)
फ्लॉयड मेवेदर मुक्केबाज 5329 करोड़  
 क्रिस्टियानो रोनाल्डो    फुटबॉल 4376 करोड़
लेब्रोन जेम्स   बास्केटबॉल   4137 करोड़
लियोनल मेसी   फुटबॉल   4130 करोड़
रोजर फेडरर   टेनिस   3901 करोड़
टाइगर वुड्स   गोल्फ 3774 करोड़
फिल मिकेल्सन  गोल्फ  2921 करोड़
नेमार   फुटबॉल    2441 करोड़
मैनी पैक्वायो  मुक्केबाज 2382 करोड़
लुईस हैमिल्टन   फॉर्मूला वन 2338 करोड़

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें