कोरोना के कारण फीफा अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप रद्द कर दिए गए हैं। विश्व फुटबाल की नियामक संस्था फीफा ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि इन दोनों विश्व कप की मेजबानी क्रमश: इंडोनेशिया और पेरू को करनी थी, लेकिन अब इन दोनों देशों को 2023 संस्करण की मेजबानी दे दी गई है।
फीफा ने बयान जारी कर कहा, 'यह इसलिए किया गया है कि वैश्विक स्थिति एक स्तर तक सामान्य नहीं हो रही है, जिससे दोनों टूर्नामेंट्स की मेजबानी चुनौतीपूर्ण हो रही है, साथ ही क्वालीफिकेशन प्रक्रिया भी मुश्किल हो रही है।'