फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड और एटलेटिको मैड्रिड के इस खिलाड़ी पर लगा 10 हफ्ते का प्रतिबंध

Wed, 23 Dec 2020 10:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कीरन ट्रिपर - फोटो : social media
विज्ञापन

इंग्लैंड और एटलेटिको मैड्रिड के डिफेंडर कीरन ट्रिपर पर फुटबॉल से 10 हफ्ते का प्रतिबंध और 70 हजार पाउंड (94 हजार डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। इंग्लिश फुटबॉल संघ ने सट्टेबाजी से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के लिए बुधवार को ट्रिपर को यह सजा दी।

विज्ञापन


ट्रिपर ने जुलाई 2019 में यह उल्लंघन किया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया है। यह फुटबॉलर इसी समय टोटेनहैम को छोड़कर एटलेटिको मैड्रिड से जुड़ा था। इंग्लिश फुटबॉल संघ ने कहा कि स्वतंत्र नियामक आयोग ने निजी सुनवाई के दौरान चार आरोप साबित किए जबकि तीन आरोप खारिज हो गए।
विज्ञापन


यह प्रतिबंध तुरंत प्रभाव से लागू होगा और उस समय शुरू होगा जब एटलेटिको की टीम स्पेनिश लीग में शीर्ष पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें