फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: अगले साल होने वाला अफ्रीकी नेशंस कप 2022 तक स्थगित

Tue, 30 Jun 2020 09:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अफ्रीकी महाद्वीप के शीर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट अफ्रीकन कप को कोरोना वायरस के कारण 2022 तक स्थगित कर दिया गया है। पहले इसका आयोजन जनवरी 2021 में होना था। अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ ने मंगलवार को कहा कि कैमरून में होने वाला 24 टीमों का टूर्नामेंट अब एक साल बाद जनवरी 2022 में शुरू होगा।

विज्ञापन


परिसंघ ने कार्यकारी समिति की बैठक के बाद कहा, 'टूर्नामेंट और क्वालीफायर्स के बाकी बचे मैचों की तिथियों के बारे में सही समय पर सूचित कर दिया जाएगा।' इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप के कार्यक्रम में इस साल दूसरी बार बदलाव किया गया है, इसका आयोजन पहले जून-जुलाई 2021 में होना था, लेकिन तब कैमरून में बरसात का मौसम होता है इसलिए इसे जनवरी में आयोजित करने का फैसला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें