फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार बिना दर्शकों के वेम्बले स्टेडियम में हुआ मैच, इंग्लैंड फुटबॉल संघ खत्म करेगा 82 नौकरियां

Tue, 30 Jun 2020 02:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार 90000 की क्षमता वाले वेम्बले स्टेडियम में दर्शकों के बिना मैच हुआ जबकि महामारी के आर्थिक दुष्प्रभावों के चलते इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने 82 नौकरियां खत्म करने का फैसला किया है। इंग्लैंड फुटबॉल संघ ने कोरोना महामारी के कारण 30 करोड़ पाउंड के नुकसान का अनुमान लगाया है, इसकी भरपाई के लिए उठाए जाने वाले कदमों के तहत 82 नौकरियां खत्म की जाएंगी। वेम्बले में लीग टू के प्लेआफ फाइनल में नार्थम्पटन ने एक्सेटर को हराया, लेकिन सामाजिक दूरी के नियम के चलते खिलाड़ियों ने पदक और ट्रॉफी खुद ही उठाई। तेरह साल पहले वेम्बले स्टेडियम बनने के बाद से पहली बार दर्शकों के बिना मैच खेला गया है । आने वाले समय में एफए कप सेमीफाइनल और फाइनल भी खाली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिससे राजस्व का भारी नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें