फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू लीग शुरू होने से पहले फ्रांस के फुटबॉल क्लबों में मिले कोरोना के मामले

Tue, 18 Aug 2020 05:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फ्रांस के फुटबॉल क्लब मार्सिली और निमेस ने नए सत्र शुरू होने से तीन दिन पहले मंगलवार को अपनी टीम के कर्मचारियों के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना दी। 

विज्ञापन


मार्सेली ने कहा कि उसके क्लब से जुड़े तीन लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए है। महामारी के चपेट में आए लोगों की पहचान जाहिर नहीं हो पाई हैं। मार्सेली को लीग के नए सत्र में शुक्रवार को सेंट-एटीन्ने के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करना है। 

क्लब ने बताया कि उसने इस बारे में फ्रेंच लीग को जानकारी दे दी है। निमेस ने मंगलवार को वायरस से संक्रमण के दो संदिग्ध मामलों की सूचना देते हुए बताया कि उसके कर्मचारी परीक्षण के बाद से पृथकवास पर है। 
विज्ञापन


यह स्पष्ट नहीं था कि ये मामले खिलाड़ियों से जुड़े है या इसमें कोई अधिकारी भी शामिल है। क्लब ने इससे पहले पिछले सप्ताह कोविड-19 का एक संदिग्ध मामला मिलने के बाद अपने अभ्यास मैच को रद्द कर दिया था। टीम को रविवार को ब्रेस्ट के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें