फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: तीन जगहों पर होंगे मैच, SOPs और गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत गोवा करेगा मेजबानी

Mon, 17 Aug 2020 03:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवा के खेल मंत्री मनोहर अजगांवकर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आयोजन मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत होगा।
विज्ञापन
आईएसएल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के खेल मंत्री मनोहर अजगांवकर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का आयोजन मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत होगा। अजगांवकर ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि गोवा सरकार देश की इस शीर्ष घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करके पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


आईएसएल के आयोजकों ने रविवार को कहा कि सातवें चरण के सभी मैच गोवा में तीन स्थलों पर कराए जाएंगे, जिसके नवंबर में आयोजित होने की संभावना है। इस दौरान कोविड-19 महामारी के चलते कड़े सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे। महामारी के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों की यात्रा को कम करने के चलते आईएसएल आयोजक इस बार लीग को एक ही राज्य में आयोजित करना चाहते थे।

मडगांव के फतोर्डा में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, वास्को डि गामा में तिलक नगर स्टेडियम और बैम्बोलम में जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम कड़े ट्रेनिंग एवं सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल के साथ मैचों की मेजबानी करेंगे। अजगांवकर ने कहा कि गोवा सरकार राज्य में आईएसएल की मेजबानी करने से खुश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने गोवा में आईएसएल मैचों के लिए पहले ही अनुमति दे दी है। इस दौरान सभी एसओपी के साथ गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैचों का आयोजन दर्शकों के बिना होगा। मंत्री ने कहा, 'अगर हमने कोविड-19 से निजात पाने का तरीका ढूंढ लिया तो स्टेडियमों में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें