फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिकाः वेनेजुएला ने ब्राजील को ड्रा पर रोका, पेरू ने बोलिविया को हराया

Wed, 19 Jun 2019 08:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेनेजुएला बनाम ब्राजील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कप्तान पाउलो गुरेरो और जेफरसन फरफान के शानदार खेल के दम पर पेरू ने कोपा अमेरिका कप में बोलिविया को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत किया। मार्सेलो मोरेनो ने मैच के 28वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर बोलिविया का खाता खोला।

विज्ञापन


खेल में शुरू से ही पेरू ने दबदबा बना लिया लेकिन टीम को पहली सफलता हाफ टाइम से ठीक पहले कप्तान गुरेरो के गोल से मिली। मैच के 55वें मिनट में फरफान ने पेरू की बढ़त को 2-1 कर दिया। अंतिम सीटी बजने से ठीक पहले (90+6 मिनट) एडिसन फ्लोरेस के गोल से पेरू का स्कोर 3-1 हो गया।

इस जीत के साथ टीम ग्रुप ए की तालिका में ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर आ गई है। दोनों टीमों के नाम दो मैचों में चार अंक हैं, पर ब्राजील बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर है।
विज्ञापन


ब्राजील को हालांकि दिन के दूसरे मुकाबले में निराशा हाथ लगी जहां वेनेजुएला ने उसे गोल रहित ड्रा पर रोक दिया। फिलिपे कोउतिन्हो ने हालांकि मैच के 87वें टीम को बढ़त दिला दी थी लेकिन वीएआर के विवादित फैसले के बाद उसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें