फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pique-Shakira Breakup: पॉप स्टार शकीरा को मिला था धोखा, 12 साल बाद फुटबॉलर पीके के साथ रिश्ते का किया अंत

Sat, 04 Jun 2022 08:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना

सार

शनिवार को दोनों अधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं।
विज्ञापन
1 of 9
शकीरा (दाएं) और पीके अलग हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कोलंबिया की पॉप स्टार गायिका शकीरा और उनके पार्टनर स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके अलग हो गए हैं। इनके 12 साल के रिश्ते का अंत हो गया है। शनिवार को दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं। 'हिप्स डोन्ट लाई' और 'वाका-वाका' उनके चर्चित गाने हैं।
विज्ञापन

2 of 9
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों एक संयुक्त बयान में कहा- हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हम अलग हो रहे हैं। यह फैसला हमने हमारे बच्चों के लिए लिया है। वह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 9
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शकीरा ने पीके पर किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके किसी और महिला के साथ अफेयर में हैं। इसके बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया था।

4 of 9
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते थे। दोनों दक्षिण अफ्रीका में 2010 में विश्व कप के बाद से रिलेशनशिप में आए थे। तब फुटबॉल वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग 'वाका-वाका' में दोनों साथ भी नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 9
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
35 साल के पीके स्पेन के अलावा दिग्गज क्लब बार्सिलोना से भी खेलते हैं। पीके ने स्पेन से खेलते हुए 2010 विश्व कप और 2012 यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा वह क्लब बार्सिलोना के साथ तीन बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 9
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
पीके और शकीरा ने शादी नहीं की और दोनों की उम्र के बीच 10 साल का फर्क भी है। पीके शकीरा से 10 साल छोटे हैं। इन दोनों के दो बच्चे (शाशा पीके मेबारक और मिलान पीके मेबारक) भी हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके फिलहाल शकीरा से अलग बार्सिलोना के केल मुन्टानेर में अकेले रह रहे हैं। स्पैनिश अखबार अल पीरियोडिको की रिपोर्ट के मुताबिक पीके के पड़ोसियों ने उन्हें कई बार एक घर में आते-जाते देखा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शकीरा ने स्पैनिश फुटबॉलर को किसी और महिला के साथ अफेयर में रंगे हाथों पकड़ा।

8 of 9
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके फिलहाल अपनी एक महिला मित्र के साथ लाइफ का काफी एंजॉय भी कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि उस महिला का पीके के घर में काफी आना जाना है और वह पीके के साथ रह भी रही हैं।
विज्ञापन

9 of 9
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले काफी समय से पीके क्लब के मुख्य डिफेंडर्स की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। उन्हें शुरुआती प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं दी जाती है। क्लब के मैनेजर जावी हर्नांडीज ला लीगा में पीके की जगह रोनाल्ड अराउजो और एरिक गार्सिया को मौका दे रहे हैं।

पीके ने 2021-21 में सभी तरह के कॉम्पिटीशन को मिलाकर बार्सिलोना के लिए 41 मैच खेले थे। फिलहाल कोच जावी चेल्सी के शानदार डिफेंडर्स में से एक आंद्रियास क्रिश्चियनसन क क्लब में लाने पर विचार कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें