फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका: पैराग्वे को हराकर कोलंबिया क्वार्टर फाइनल में

Thu, 09 Jun 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल (डेमो)
विज्ञापन
पासाडेना (अमेरिका) में कोलंबिया की टीम पैराग्वे को 2-1 से हराकर कोपा अमेरिका के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। जबकि मेजबान अमेरिका की टीम कोस्टारिका को 4-0 से हराकर अपने अभियान को पटरी पर ले आई।
विज्ञापन


कोलंबिया की ओर से एसी मिलान क्लब के कार्लोस बाका और रियल मैड्रिड के जेम्स रोड्रिग्ज ने गोल किए जबकि पैराग्वे का एकमात्र गोल 71वें मिनट में विक्टर आयला ने किया। इस जीत के साथ कोलंबिया ने ग्रुप-ए में शीर्ष दो में रहना तय कर लिया है और इसके साथ ही उसका अंतिम आठ में प्रवेश भी तय हो गया।

अब कोलंबिया को ग्रुप में शीर्ष पर रहने के लिए शनिवार को होने वाले मुकाबले में कोस्टा रिका के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ कराने की जरूरत पड़ेगी। इससे उसे ग्रुप-बी की उपविजेता से भिड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


ग्रुप-बी में ब्राजील, इक्वाडोर, हैती और पेरू हैं। पेरू की टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकती है अगर वह इक्वाडोर को हराने में सफल होती है। अन्य मैच में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील का मुकाबला फ्लोरिडा में कैरेबियाई देश हैती से होगा।
  
अन्य मुकाबले में अमेरिका के क्लिंट डेम्पसे ने पहला गोल किया और उसके बाद जर्मेनी जोन्स और बॉबी वुड ने हाफ टाइम से पहले गोल करके टीम का पलड़ा भारी कर दिया। स्थानापन्न खिलाड़ी ग्राहम जूसी ने मैच समाप्ति से तीन मिनट पहले टीम का चौथा गोल कर दिया। इससे पहले अमेरिका को पिछले मुकाबले में कोलंबिया के हाथों 0-2 से हार मिली थी लेकिन कोस्टा रिका के खिलाफ 4-0 की जीत से उसे जरूरत पड़ने पर गोल अंतराल में फायदा मिल सकता है।

अमेरिकी कोच क्लिसंमैन को मिली राहत
इस जीत से अमेरिका के कोच जुर्गेन क्लिसंमैन को भी राहत मिली होगी जिनकी पिछले 18 महीनों से कड़ी आलोचना हो रही थी। अमेरिकी सॉकर फेडरेशन के प्रमुख सुनील गुलाटी ने मैच से पहले ही कहा था कि किसी की भी अपनी जगह पक्की नहीं माननी चाहिए। अब अमेरिका का अब मैच शनिवार को पैराग्वे के खिलाफ होगा। 

मैच के बाद अमेरिका के कोच जुर्गेन क्लिसंमैन, "मैं समझता हूं कि यह टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। इससे यह भी साबित होती है कि हमारी टीम में उत्साह और प्रतिभा की कमी नहीं है। हर खिलाड़ी एक-दूसरे को प्रोत्साहित कर रहा है। हम पहली जीत के लिए बेताब थे।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें