फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की धमाकेदार जीत, मिला AFC एशियन कप क्वालीफायर्स का टिकट

Wed, 08 Jun 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल (डेमो)
विज्ञापन
गुवाहाटी में स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ के दो गोल की बदौलत भारत ने लाओस को 6-1 से हराकर यहां 2019 एएफसी एशियन कप फुटबॉल क्वालीफायर्स में कोटा हासिल किया। 
विज्ञापन

मैच में लाओस के लिए पहला गोल खोनेसावनह शिहावोंग ने 16वें मिनट में किया। मेहमानों से 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने सात मिनट में तीन गोल दाग जबरदस्त वापसी करते हुए यह मुकाबला 6-1 से जीता।

इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में खेले गए एएफसी एशियन कप क्वालीफायर्स प्ले-ऑफ मुकाबले में भारत के लिए जेजे लालपेखलुआ ने 42वें और 74वें मिनट में गोल किया जबकि सुमित पासी (45वें), संदेश झिंगान (49वें), मोहम्मद रफिक (83वें) और फुलगानको कार्डोजो (87वें) ने एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन


भारत ने घरेलू और विदेशी धरती पर हुए मुकाबले में 7-1 से जीत दर्ज करते हुए एएफसी एशियन कप क्वालीफायर्स में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले भारत ने 2 जून को विएतनाम में पहले लेग के मुकाबले में लाओस को 1-0 से हराया था।

भारत के लिए यह सबसे बड़ी जीतों में से एक है। इस जीत ओर एशियन कप क्वालीफायर्स में जगह मिलने से कोच स्टीफन कोस्टैनटाइन पर से दबाव कुछ कम हुआ होगा क्योंकि राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से उनका करियर दांव पर था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें