सौरव गांगुली की टीम लगातार दूसरी बार आईएसएल के फाइनल में प्रवेश करने से चूक गई। जबकि चेन्नई और पुणे फाइनल में पहुंच गई हैं।
चेन्नई एफसी मौजूदा चैंपियन एटलेटिको डी कोलकाता (एटीके) के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के तहत बुधवार को खेला गया सेमीफाइनल का दूसरा चरण 1-2 से गंवा दिया लेकिन वह सेमीफाइनल के दोनों चरणों के कुल 4-2 के स्कोर की बदौलत फाइनल में प्रवेश कर गया।
फाइनल में चेन्नई का सामना गोवा से 20 दिसंबर को मडगांव में होगा। चेन्नई ने 12 दिसंबर को पुणे में खेले गए सेमीफाइनल के पहले चरण में एटीके को 3-0 से पराजित किया था।
कोलकाता को मौजूदा चैंपियन एटीको को फाइनल में प्रवेश करने के लिए इस मुकाबले को कम से कम चार गोल के अंतर से जीतना था लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रही। इस प्रकार एटीके का लगातार दूसरे वर्ष खिताबी भिड़ंत में पहुंचने का सपना भी टूट गया।
सेमीफाइनल का पहला चरण हारने के बावजूद इस मुकाबले में एटीके ने शुरुआत अच्छी की और मैच के 22वें मिनट में डेजान लेकिक ने गोल कर एटीके को 1-0 से आगे कर दिया। सॉल्टलेक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एटीके की ओर से दूसरा गोल हूम ने 87वें मिनट में किया। चेन्नई की ओर से एकमात्र गोल फिकरू ने मैच के 90वें मिनट में किया।