फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: चेंचो के गोल से बेंगलुरू एफसी ने नार्थ ईस्ट यूनाईटेड को हराया

Wed, 30 Jan 2019 10:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेचे
विज्ञापन

चेंचो गिल्टेशन के गोल की बदौलत बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को श्री कांतीर्वा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग मैच में नार्थ ईस्ट यूनाईटेड को 2-1 से हराया। चेंचो ने 71वें मिनट में बेंगलुरू की ओर से दूसरा गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। यूनाईटेड को 60वें मिनट में फेडेरिको गालेगो ने बराबरी दिलाई थी।

विज्ञापन


बेंगलुरू एफसी ने सबसे पहले मिस्लाव कोमोरस्की के आत्मघाती गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी। इस जीत से बेंगलुरू एफसी की टीम मुंबई सिटी को पछाड़कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। टीम के 13 मैचों में 30 अंक हो गए हैं। मुंबई की टीम के 13 मैचों में 27 अंक हैं। नार्थ ईस्ट यूनाईटेड की टीम 14 मैचों में 23 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें