फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League: नॉकआउट राउंड में मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना अटलेटिको से, पीएसजी और रियल मैड्रिड में होगी भिड़ंत

Mon, 13 Dec 2021 09:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मेसी और रोनाल्डो दोनों ने ही इस सीजन अपने-अपने क्लब बदले थे। मेसी स्पैनिश क्लब बार्सिलोना से पीएसजी आए थे। वहीं, रोनाल्डो इटैलियन क्लब युवेंतस से मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
मेसी और रोनाल्डो चैंपियंस लीग जीतना चाहेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड के मैचों की घोषणा हो गई है। पहले इसकी घोषणा शाम में हुई थी। हालांकि, चैंपियंस लीग कराने वाली गवर्निंग बॉडी यूएफा (UEFA) ने टेक्निकल गलती बताते हुए इसका फिर से एलान किया।
विज्ञापन


मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना अटलेटिको से होगा
स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना स्पैनिश क्लब अटलेटिको मैड्रिड से होगा। वहीं, लियोनल मेसी की पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) का सामना रियल मैड्रिड से होगा। मेसी और रोनाल्डो दोनों ने ही इस सीजन अपने-अपने क्लब बदले थे।
पीएसजी का सामना रियल मैड्रिड से होगा 
विज्ञापन

मेसी स्पैनिश क्लब बार्सिलोना से पीएसजी आए थे। वहीं, रोनाल्डो इटैलियन क्लब युवेंतस से मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए थे। दोनों ने ही अपनी-अपनी टीमों को नॉकआउट राउंड में पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की। मेसी ने इस सीजन चैंपियंस लीग में पांच गोल किए हैं। वहीं, लीग के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर रोनाल्डो (140 गोल) ने इस सीजन छह गोल दागे हैं।

चेल्सी की टीम लिली से भिड़ेगी 
पिछली बार की चैंपियन चेल्सी राउंड ऑफ 16 में लिली से भिड़ेगी। इस राउंड का पहला लेग फरवरी के दूसरे हाफ में खेला जाएगा। वहीं, दूसरे लेग के मुकाबले मार्च में खेले जाएंगे। इस साल चैंपियंस लीग का फाइनल रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में 28 मई को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


राउंड ऑफ-16 में इनके बीच होगा मुकाबला
  • बायर्न म्यूनिख बनाम आरबी साल्ज़बर्ग
  • मैनचेस्टर सिटी बनाम स्पोर्टिंग लिस्बन
  • अयाक्स एम्स्टर्डम बनाम बेनफिका
  • लिली बनाम चेल्सी
  • मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम एटलेटिको मैड्रिड
  • युवेंतस बनाम विल्लारियल
  • लिवरपूल बनाम इंटर मिलान
  • रियल मैड्रिड बनाम पीएसजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें