फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: रियल मैड्रिड रिकॉर्ड 36वीं बार क्वार्टर फाइनल में, जिदान की कोच के रूप में 30वीं जीत

Thu, 18 Mar 2021 10:32 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिदान की टीम ने अललांटा को 3-1 और कुल 4-1 से दी शिकस्त...21 गोल दाग चुके हैं बेंजेमा इस सत्र के सभी मुकाबलों में अब तक
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 बार की चैंपियन रियल मैड्रिड की टीम ने चैंपियंस लीग फुटबॉल के अंतिम-16 के दूसरे चरण में अटलांटा को 3-1 से और कुल 4-1 के अंतर से शिकस्त देकर तीन साल बाद और रिकॉर्ड 36 बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रियल मैड्रिड की टीम पिछले दो सत्र में अंतिम-16 में हार गई थी। जिनेदिन जिदान की टीम के लिए करीम बेंजेमा (34वें मिनट), सर्गियो रोमास (60वें मिनट) और मार्को आसेंसियो (84वें मिनट) ने गोल किए। अटलांटा के लिए एकमात्र गोल खेले केे लुईस फर्नांडो मुरिएल ने 83वें मिनट में किया। बेंजेमा के इस सत्र में सभी मुकाबलों में 21 गोल दाग चुके हैं जो अन्य खिलाड़ियों से 15 अधिक हैं।

विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी ने बोरुसिया को हराया 
मैनचेस्टर सिटी ने बोरुसिया एम को 2-0 से और कुल 4-0 के अंतर से हराकर लगातार चौथी बार अंतिम आठ में जगह बनाई। यात्रा पर पाबंदी की वजह से मैनचेस्टर सिटी और बोरूसिया के बीच मैच बुडापेस्ट के पुस्कस अरेना में खेला गया। सिटी के लिए केविन डी ब्रूइन ने 12वें और गुंडोगन ने 18वें मिनट में गोल किए। ब्रूइन ने अब तक सिटी के लिए 25 गोल आउटसाइड द बॉक्स किए हैं।

यह प्रीमियर लीग के किसी भी खिलाड़ी की ओर से आउटसाइड द बॉक्स किए गए सबसे ज्यादा गोल हैं। सिटी ने अपने पिछले 25 मैचों में से 24 जीते हैं और सिर्फ एक हारा है। सिटी ने इस सत्र समेत अपने पिछले सभी आठ सत्र में सभी मुकाबलों में मिलाकर 100 से ज्यादा गोल दागे हैं। इंग्लिश टीमों में सिटी के अलावा सिर्फ मैनचेस्टर यूनाइटेड ही ऐसी टीम है जिसने 2004-05 से लेकर 2012-13 तक सभी सीजन में 100 से ज्यादा गोल दागे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें