फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: टोटेनहम क्वार्टर फाइनल में, बार्सिलोना को एक-एक की बराबरी पर रोका

Thu, 13 Dec 2018 05:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

माउरा लुकास के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर टोटेनहम में बार्सिलोना को एक-एक की बराबरी पर रोककर चैंपियंस लीग के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। लियोनल मेसी की टीम बार्सिलोना पहले ही प्रीक्वार्टर फाइनल का टिकट कटा चुकी है।

विज्ञापन


बार्सिलोना ने ओस्माने डेंबेले के सातवें मिनट में दागे गए शानदार गोल से बढ़त बना ली थी जोकि हाफ टाइम तक कायम रही। दूसरे हाफ में टोटेनहम में बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इसमें वह 85वें मिनट में कामयाब रहा जब माउरा ने खूबसूरत गोल कर उसे 1-1 की बराबरी दिला दी। 

मिलान हुआ बाहर

इंटर मिलान की टीम पीएसवी इंडोवेन से 1-1 से ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मिलान को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत या फिर ग्रुप बी के अन्य मैच में अनुकूल परिणाम की दरकार थी।

टोटेनहम ने बार्सा को बराबरी पर रोककर एक महत्वपूर्ण अंक हासिल करके उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इंटर मिलान की तरफ से कप्तान माउरो इकार्डी ने 73वें मिनट में क्लब की तरफ से 200वां गोल किया। पीएसवी इंडोवेन की तरफ से हर्विंग लोजानो ने 13वें मिनट में गोल किया।
विज्ञापन

सालाह के दम पर लिवरपूल भी नॉकआउट में

मोहम्मद सालाह के गोल और गोलकीपर एलिसन बेकर के शानदार प्रदर्शन से लिवरपूल ने नेपोली को 1-0 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश किया। सालाह ने मध्यांतर से 11 मिनट पहले अपने एकल प्रयास से गोल दागा, लेकिन इसके बाद नेपोली ने शानदार खेल दिखाया।

एलिसन ने कई अच्छे बचाव किए जिससे लिवरपूल आगे बढ़ने में सफल रहा। अन्य मैचों में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने रेड स्टार बेलग्रेड को 4-1 से और बोरुसिया डोर्टमंड ने मोनको को 2-0 से हराकर नॉकआउट में प्रवेश् किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें