फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Carson Pickett: जन्म से नहीं था बायां हाथ, अब अमेरिका की फुटबॉल टीम में शामिल होने वाली पहली दिव्यांग खिलाड़ी बनी

Fri, 01 Jul 2022 10:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उटाही

सार

कार्सन पिकेट अमेरिका की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम में शामिल होने वालीं पहली दिव्यांग खिलाड़ी हैं। उन्होंने  कोलंबिया के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत लेफ्ट बैक के रूप में की। वो 2016 से राष्ट्रीय महिला फुटबॉल लीग खेल रही हैं।
 
विज्ञापन
कार्सन पिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीवन में कई लोग सामान्य दिव्यांग की स्थिति में होने पर निराशा या अवसाद की जिंदगी जीते हैं। वह हर समय संघर्ष करते रहते हैं, लेकिन अमेरिका की 28 वर्षीय कार्सन पिकेट जो जन्म से ही बाएं हाथ के बिना थीं, अपनी मेहनत और लगन से अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम (सीनियर) में जगह पाने वाली पहली डिफेंडर दिव्यांग खिलाड़ी बन गई हैं। रियो टिंटो स्टेडियम में आयोजित कोलंबिया के खिलाफ मैत्री मैच में वह टीम के साथ 90 मिनट तक लेफ्ट बैक पर खेलतीं नजर आईं। इस मैच में अमेरिका ने कोलंबिया पर 2-0 से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में भी वायरल हुई थी फोटो
नार्थ कैरीलोना करेज फुटबॉल क्लब से खेलने वाली पिकेट ने पिछले दिनों राष्ट्रीय महिला फुटबॉल लीग (एनडब्ल्यूएसएल) में अपना 100वां मैच पूरा किया। जून में उन्हें लीग के सर्वश्रेष्ठ 11 में चुना गया था। पिकेट 2016 में एनडब्ल्यूएसएल से खेलना शुरू किया था। 2019 में उनकी एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे एक छोटे बच्चे से मुलाकात कर रही हैं। उसका भी जन्म से एक हाथ नहीं था। अब तीन साल बाद वह फिर से अंतरराष्ट्रीय मैच में पदार्पण को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले वह यूएस-17 व यूएस-23 टीम में शामिल हो चुकी हैं। 

पिकेट कहती हैं कि अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना सपने का सच होने जैसा है। अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि मैं अपने हाथ का इस्तेमाल अपने से बड़ी चीज के लिए कर सकती हूं। जिन्हें अपने जीवन में रास्ता नहीं दिख रहा है, उन्हें प्रभावित करने में सक्षम हूं। उनके अनुसार, अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं तो सबसे पहले खुश रहना सीखना होगा, क्योंकि बहुत लंबा सफर तय करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें