फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo: दुष्कर्म मामले में रोनाल्डो के वकील का पलटवार, महिला वकीलों से मांगे 626 हजार डॉलर

Fri, 01 Jul 2022 10:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास

सार

रोनाल्डो के वकीलों ने आरोप लगाने वाली महिला की वकील से 626 हजार डॉलर (4 करोड़, 94 लाख रुपये) से अधिक का भुगतान करने को कहा है।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : twitter@ManUtd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अमेरिका की अदालत ने 20 दिन पहले दुष्कर्म के आरोप से बरी कर दिया था। अब इस मामले में रोनाल्डो के वकीलों ने आरोप लगाने वाली महिला की वकील से 626 हजार डॉलर (4 करोड़, 94 लाख रुपये) से अधिक का भुगतान करने को कहा है। इस मामले में रोनाल्डो के वकील ने अदालत में अर्जी दाखिल करते हुए कोर्ट को निर्देश देने की मांग की है। 2009 के लास वेगास में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अदालत में मामला दायर करके लाखों डॉलर की मांग की थी। 
विज्ञापन


कड़े शब्दों में तैयार किए गए अदालती दस्तावेज में रोनाल्डो के वकील पीटर क्रिस्टियनसेन ने अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेनिफर डोर्सी से कहा कि महिला की वकील लेस्ली मार्क स्टोवल इस राशि के भुगतान के लिए निजी तौर पर जिम्मेदार हैं। स्टोवल ने बुधवार को फोन या ई-मेल संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दी। उनकी सहयोगी लारिसा ड्रोहोबाइजर ने भी एसएमएस का जवाब नहीं दिया। स्टोवल को आठ जुलाई तक अदालत में जवाब देना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें