अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी अपनी टीम को मौजूदा वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ टीमों में नहीं आंक रहे हैं।
बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ अर्जेंटीना भले ही 2-1 से जीतने में सफल हो गया लेकिन टीम के कप्तान मेस्सी कहते हैं कि मैच में हमने कई गलतियां की।
उन्होंने कहा, "मैं कहूं तो अभी तक पहले मैच में प्रदर्शन करने वाली टीमों में नीदरलैंड्स और जर्मनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। हालांकि एक ही मैच से निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं होगा क्योंकि कई टीमें ऐसी हैं जिन्होंने अब तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है।"